पूर्व सांसद प्रतिनिधि को पत्नी शोक

Updated at :09 May 2015 10:05 PM
विज्ञापन
पूर्व सांसद प्रतिनिधि को पत्नी शोक

बांका. क्रिकेट व फु टबॉल संघ के अध्यक्ष सह पूर्व सांसद प्रतिनिधि वेदानंद सिंह की धर्मपत्नी अर्पणा देवी (70) का निधन शनिवार को उनके मायके लौगांय में हृदयाघात से हो गया. मृतका के दामाद प्रो विश्वजीत सिंह ने बताया कि अर्पणा देवी अपने पुत्र के साथ कटिहार में रहती थी. कुछ दिनों से वह मायके […]

विज्ञापन

बांका. क्रिकेट व फु टबॉल संघ के अध्यक्ष सह पूर्व सांसद प्रतिनिधि वेदानंद सिंह की धर्मपत्नी अर्पणा देवी (70) का निधन शनिवार को उनके मायके लौगांय में हृदयाघात से हो गया. मृतका के दामाद प्रो विश्वजीत सिंह ने बताया कि अर्पणा देवी अपने पुत्र के साथ कटिहार में रहती थी. कुछ दिनों से वह मायके में थी. शनिवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी और उनकी मौत हो गयी. वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं. शव ककबारा गांव लाया गया. मौके पर उनके परिजनों, ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. पुत्र पंकज कुमार सिंह ने ककबारा गांव में ही चांदन नदी तट पर उनको मुखाग्नि दी. उनके निधन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आशुतोष कुमार सिंह, महेश मिश्रा, मनोज झा, अजय सिंह, शिव नारायण झा, विष्णु चक्रवर्ती सहित अन्य ने शोक प्रकट किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन