जिला मुख्यालय भेजी राहत सामग्री

प्रतिनिधि अमरपुर नेपाल में आयी त्रासदी पीडि़तों की मदद को लेकर अमरपुर के अधिकारी से लेकर जन प्रतिनिधि बढ़ चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं. गुरुवार को अमरपुर के नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आलोक कुमार, बीडीओ राकेश कुमार, सीओ राजेश कुमार सिन्हा, नगर अध्यक्ष सदानंद महतो, वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार उर्फ पप्पु साह ने […]
प्रतिनिधि अमरपुर नेपाल में आयी त्रासदी पीडि़तों की मदद को लेकर अमरपुर के अधिकारी से लेकर जन प्रतिनिधि बढ़ चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं. गुरुवार को अमरपुर के नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आलोक कुमार, बीडीओ राकेश कुमार, सीओ राजेश कुमार सिन्हा, नगर अध्यक्ष सदानंद महतो, वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार उर्फ पप्पु साह ने नेपाल के भूकंप पीडि़तों की मदद को लेकर पूरे बाजार का भ्रमण कर मदद की गुहार लगायी. सोमवार को नप कर्यालय के द्वारा जिला मुख्यालय को 31 बोरा चूड़ा, 2 बोरा चावल, 6 टीन गुड़, 10 कार्टून मेगी, 40 कार्टून कपड़ा, 01 कार्टून कंबल जिला कार्यालय को पहुंचाया गया है. उक्त आशय की जानकारी नगर अध्यक्ष सदानंद महतो ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










