हल्की बारिश होते ही कीचड़मय हो जाता है दलित टोला

Updated at :03 May 2015 10:05 PM
विज्ञापन
हल्की बारिश होते ही कीचड़मय हो जाता है दलित टोला

फुल्लीडुमर : प्रखंड क्षेत्र के राता पंचायत के कई महादलित गांव में आज भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ है. मालूम हो कि प्रखंड क्षेत्र के खगड़ा मुसहरी टोला, खासा घोला, वनवर्ष पुजार टोला, जगना पासवान टोला, राता पंचायत के गोदहा मुसहरी सहित दर्जनों जगहों पर आज तक मुख्य सड़क से ग्रामीण सड़क को नहीं […]

विज्ञापन

फुल्लीडुमर : प्रखंड क्षेत्र के राता पंचायत के कई महादलित गांव में आज भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ है. मालूम हो कि प्रखंड क्षेत्र के खगड़ा मुसहरी टोला, खासा घोला, वनवर्ष पुजार टोला, जगना पासवान टोला, राता पंचायत के गोदहा मुसहरी सहित दर्जनों जगहों पर आज तक मुख्य सड़क से ग्रामीण सड़क को नहीं जोड़ा गया है.

हालांकि सरकार द्वारा निदेश दिया गया है कि महादलित टोला की सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़ा जाय, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि सिर्फ आश्वासन दे देते हंै. इससे आये दिन हल्की बारिश होने पर भी ग्रामीणों का घर से निकला मुश्किल हो जाता है. ग्रामीण सिसो मांझी, थंमु मांझी, त्रिवेणी कुमार, अनिल रजक सहित अन्य ने बताया कि अभी के मौसम में अगर बारिश होती है, तो शादी विवाह करने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन