नेपाल भूकंप पीडि़तों को भेजी राहत सामग्री
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2015 10:05 PM
बाराहाट : बाराहाट प्रखंड के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा रविवार को नेपाल को राहत सामग्री भेजी गयी. बीते कुछ दिन से प्रखंड के सभी 15 पंचायतों से प्रखंड मुख्यालय बाराहाट में राहत सामग्री जमा की जा रही थी जो पड़ोसी देश नेपाल में आये विनाशकारी भूकंप से पीडि़त लोगों को सहायता के लिये भेजी जानी […]
बाराहाट : बाराहाट प्रखंड के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा रविवार को नेपाल को राहत सामग्री भेजी गयी. बीते कुछ दिन से प्रखंड के सभी 15 पंचायतों से प्रखंड मुख्यालय बाराहाट में राहत सामग्री जमा की जा रही थी जो पड़ोसी देश नेपाल में आये विनाशकारी भूकंप से पीडि़त लोगों को सहायता के लिये भेजी जानी थी.
राहत सामग्री जुटाने में स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रखंड प्रमुख राजेश यादव, बीडीओ इरफ ान अकबर, सीओ दिलीप झा, बीएओ राजीव क ुमार जीरापू ने अथक प्रयास कर क्षेत्र से चुड़ा, गुड़, चीनी, मूड़ी, कपड़ा, पानी की बोतल जमा किया गया. जमा राहत सामग्री को रविवार सुबह प्रखंड मुख्यालय से जिला को भेजा गया. इस दौरान राहत सामग्री को ले जा रहे वाहन को छोड़ने भागलपुर बांका को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, प्रखंड प्रमुख राजेश यादव, बीडीओ इरफान अकबर, बीएओ राजीव कुमार जिरापू, बीसीओ चंदन कुामर, समाज सेवी मान सिंह , पंसस राजू दास, पंचायत सेवक शालीग्राम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










