महर्षि मेंहीं जी महाराज की मनायी जयंती

Updated at :03 May 2015 10:05 PM
विज्ञापन
महर्षि मेंहीं जी महाराज की मनायी जयंती

बौंसी. महर्षि मेंहींं जी महाराज की 131 वीं जयंती धूमधाम से रविवार को मनायी गयी. मनियारपुर आश्रम मेंहींं धाम से सुबह पांच बजे प्रभात फेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी आश्रम से बौंसी बाजार तक निकली गयी. धाम मनियारपुर में संत मेंहीं परमहंस आश्रम के आचार्य स्वामी चतुरानंद जी महाराज के साथ संतमत के अनुयायी परमगुरुदेव का […]

विज्ञापन

बौंसी. महर्षि मेंहींं जी महाराज की 131 वीं जयंती धूमधाम से रविवार को मनायी गयी. मनियारपुर आश्रम मेंहींं धाम से सुबह पांच बजे प्रभात फेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी आश्रम से बौंसी बाजार तक निकली गयी. धाम मनियारपुर में संत मेंहीं परमहंस आश्रम के आचार्य स्वामी चतुरानंद जी महाराज के साथ संतमत के अनुयायी परमगुरुदेव का जयकारा लगाते हुए गाजे बाजे के साथ चल रहे थे. प्रभात फेरी जब वापस आश्रम में पहुंची तो गुरुदेव के चित्र पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम किया गया. इससे पूर्व स्तुती विनती पाठ, गुरुवंदना का कार्यक्रम हुआ. गुरुभक्तों के द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम किया गया. आश्रम के आचार्य स्वामी चतुरानंद जी महाराज ने भक्तों को गुरु के उपदेश को सुनाया इसके बाद दोपहर में भंडारा का आयोजन किया. इस अवसर पर स्वामी धैर्यानंद जी महाराज, स्वामी भगतानंद जी महाराज, अनुभवानंद जी, प्रेमानंद जी, प्रेमानंद जी, करुणानंद जी, शाही शरण, ज्ञानेश्वरानंद जी, दयानंद जी ने भाग लिया. इस अवसर पर प्रीतम अक्स सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन