किसानों के आवेदन की हुई जांच, मिलेगा मुआवजा

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2015 9:04 PM

विज्ञापन

शंभुगंज : फसल क्षति पूर्ति के लिए किसानों द्वारा दिये गये आवेदन की जांच रविवार को प्रखंड सभा भवन में कैंप लगा कर वरीय उपसमाहर्ता आलोक कुमार की देखरेख में की किया गयी. आवेदन के साथ जमा किये गये जमीन की रसीद की जांच पंचायत वार राजस्व कर्मचारी ने की. वहीं बीडीओ राकेश कुमार ने […]

विज्ञापन

शंभुगंज : फसल क्षति पूर्ति के लिए किसानों द्वारा दिये गये आवेदन की जांच रविवार को प्रखंड सभा भवन में कैंप लगा कर वरीय उपसमाहर्ता आलोक कुमार की देखरेख में की किया गयी. आवेदन के साथ जमा किये गये जमीन की रसीद की जांच पंचायत वार राजस्व कर्मचारी ने की. वहीं बीडीओ राकेश कुमार ने सभी कृषि सलाहकार को निर्देश दिया कि सभी आवेदनकर्ता किसान से एक आवेदन लें. वहीं बीएओ ने बताया कि क्षेत्र के किसानों से मिले आवेदन के आधार पर प्रखंड क्षेत्र में फसल क्षति पूर्ति के लिए सरकार से चार करोड़ रुपये की मांग की गयी है. तत्काल प्रथम किस्त में 80 लाख रुपया मिला है. क्षेत्र के किसानों के सिंचित फसल की क्षति पूर्ति के लिए प्रति हेक्टेयर 13500 रुपये व असिंचित फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 6800 रुपये दिये जायेंगें. वर्षीय फसल का मुआवजा प्रति हेक्टेयर 18 हजार रुपया दिया जायेगा. मौके पर बीएओ सतेंद्र कुमार व अभिमन्यु शर्मा, कृषि समन्वयक शंभु शरण, अंचल निरीक्षक शरतचंद कुमार मंडल, सभी राजस्व कर्मचारी व कृषि सलाहकार मौजूद थे. योगनी टीम ने जीता फाइनलशंभुगंज : क्षेत्र के योगनी गांव में शनिवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच योगनी व कमरडीह के बीच खेला गया. इसमें योगनी टीम ने 21 रन से जीत दर्ज कर टॉफी पर कब्जा कर लिया. मैन ऑफ द मैच सागर वहीं मैन ऑफ टूर्नामेंट रोशन बने. मौके पर अफताब, साहेल, कुर्बान, केशर सहित आयोजन कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन