सड़क हादसे में एक जख्मी

Updated at :03 May 2015 9:04 PM
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक जख्मी

बांका. शहर के एसएस बालिका उच्च विद्यालय के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल भागलपुर शाहजंगी इस्लामपुर निवासी मो अंसार बताया जा रहा है वह अपने साथी मो अंबो के साथ झाड़ू बेचने के लिए बांका आया था. शाम में घर लौटने के लिए […]

विज्ञापन

बांका. शहर के एसएस बालिका उच्च विद्यालय के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल भागलपुर शाहजंगी इस्लामपुर निवासी मो अंसार बताया जा रहा है वह अपने साथी मो अंबो के साथ झाड़ू बेचने के लिए बांका आया था. शाम में घर लौटने के लिए बस पर चढ़ने के दौरान मो अंसार का पैर फिसल गया और वह चक्का के नीचे चला गया. हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन