माध्यमिक शिक्षक तालाबंदी कार्यक्रम में शामिल हुए
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 May 2015 10:05 PM
विद्यालय में पाठन-पाठन ठपअब तक नहीं शुरू हुआ कॉपियों का मूल्यांकनप्रतिनिधि,बांकामाध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक शिक्षक एक सूत्री मांग वेतनमान की मांग के समर्थन में निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप शनिवार को तालाबंदी कार्यक्रम में जुड़े रहे. जिले भर के 600 से अधिक माध्यमिक शिक्षकों ने क्षेत्र के विद्यालयों में भ्रमण कर विद्यालय को बंद कराया. संघ […]
विद्यालय में पाठन-पाठन ठपअब तक नहीं शुरू हुआ कॉपियों का मूल्यांकनप्रतिनिधि,बांकामाध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक शिक्षक एक सूत्री मांग वेतनमान की मांग के समर्थन में निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप शनिवार को तालाबंदी कार्यक्रम में जुड़े रहे. जिले भर के 600 से अधिक माध्यमिक शिक्षकों ने क्षेत्र के विद्यालयों में भ्रमण कर विद्यालय को बंद कराया. संघ द्वारा गठित कार्यकारिणी द्वारा विद्यालय के मुख्य द्वार पर तला जड़ दिया. हालांकि कुछ विद्यालयों में नियमित शिक्षक उपस्थित थे. संघ सदस्यों ने उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से कार्य विराम करवाया. विद्यालय में पठन-पाठन, नामांकन व कार्यालय संबंधी सभी कार्य ठप रहे. शिक्षकों ने डीइओ व डीपीओ कार्यालय पहुंच कर भी संघ के शिक्षकों व कर्मचारी को कार्य विराम कराते हुए कार्यालय से बाहर बुला लिया. संघ सचिव नागेश्वर साह ने बताया कि जिले भर के वित्तरहित व वित्त सहित 125 विद्यालय के शिक्षकों ने तालाबंदी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. अगले दिनों में संघ अगली रणनीति पर विचार कर आंदोलन को नया स्वरूप देंगे. शिक्षक एक सूत्री मांग वेतनमान मिलने तक अपनी मांगों पर एकजुटता से आंदोलन में जुड़े हुए हैं. इधर, मैट्रिक परीक्षा का मूल्यांकन जो 15 अप्रैल से ही आरंभ होना था पर अब तक आरंभ नहीं हुआ है. माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन संबंधी कार्य भी ठप हो गया है. सभी प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के आलोक में संघ सदस्य आंदोलन की सफलता में जुड़े रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










