विधायक ने किया क्षेत्र का दौरा, सुनी लोगों की समस्या

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 May 2015 9:04 AM

विज्ञापन

बांका . विधायक राम नारायण मंडल ने गुरुवार को बाराहाट प्रखंड का दौरा कर किसानों व आम लोगों की समस्या सुनी. विधायक श्री मंडल ने सरूका, सबलपुर, शिवनगर, पंजवारा व बांका प्रखंड के लीलागोड़ा, दुधारी, औरिया सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया. इस दौरान किसानों ने विधायक को बताया कि पिछले दिनों आयी आपदा के […]

विज्ञापन
बांका . विधायक राम नारायण मंडल ने गुरुवार को बाराहाट प्रखंड का दौरा कर किसानों व आम लोगों की समस्या सुनी. विधायक श्री मंडल ने सरूका, सबलपुर, शिवनगर, पंजवारा व बांका प्रखंड के लीलागोड़ा, दुधारी, औरिया सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया. इस दौरान किसानों ने विधायक को बताया कि पिछले दिनों आयी आपदा के बाद वो लोग बरबाद हो गये है. किसी को भी अब तक किसी प्रकार की सहायता नहीं मिली है. लोगों ने बताया कि सड़क जजर्र हो गयी है.

इससे आवागमन में परेशानी होती है. बिजली की समस्या से भी कई गांव जुझ रहे है. समस्या के दौरान विधायक श्री मंडल ने कहा कि जब केंद्र सरकार आपदा से निबटने के लिए बिहार के लोगों के लिए खजाना खोल दी है, लेकिन राज्य सरकार लोगों तक उसको नहीं पहुंचा पा रही है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते है कि सभी गांवों में वह बिजली पहुंचा देंगे, गांव में एक सप्ताह के अंदर व शहर में 24 घंटे के भीतर जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदला जायेगा, लेकिन अब भी इस जिले के कई गांव ऐसे है, जहां छह -छह महीने से ट्रांसफॉर्मर जला है, लेकिन उसको बदला नहीं जा रहा है. विधायक श्री मंडल ने कहा कि पिछले कई दिनों से शिक्षक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है. इस कारण विद्यालय में पठन-पाठन ठप है. फिर भी सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है. इस मौके पर सुनील चटर्जी, दिगंबर यादव, अजय कुमार दास, मुकेश सिन्हा, राजीव लोचन मिश्र, विश्वनाथ सिंह, हीरा लाल मंडल, उगेंद्र मंडल, दिवाकर सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन