पीड़ित लोगों की करें मदद : डीएम
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 May 2015 9:04 AM
बांका:ओलावृष्टि, आपदा और तूफान से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें. उक्त बातें गुरुवार को विधि व्यवस्था की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित बीडीओ और सीओ से कहीं. समाहरणालय स्थित सभागार में जिलाधिकारी साकेत कुमार व एसपी डॉ सत्य प्रकाश ने संयुक्त रुप से बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में उपस्थित सभी बीडीओ, सीओ […]
भूकंप से प्रभावित मकान का भौतिक सत्यापन के उपरांत नियमानुसार ससमय कार्य करना सुनिश्चित करें. पुलिस अधीक्षक डॉ प्रकाश ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन से संवेदनशीलता के साथ पेश आयें. जिलाधिकारी ने सीओ, बीडीओ व थानाध्यक्ष को आदेश दिया की जमीन विवाद को संयुक्त प्रयास से खत्म करें.
एसपी ने कहा कि सर्टिफिकेट केस को ससमय खत्म करें. अवैध शराब व शराब की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करें. थाने में लंबित मामले को ससमय खत्म करें. मौके पर डीडीसी प्रदीप कुमार, एसडीओ शिव कुमार पंडित, डीटीओ मुकेश कुमार, एडीपीआरओ दिलीप सरकार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










