कार्यक्रम को ले बनायी रणनीति
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 May 2015 9:04 AM
बांका. इंटक की मासिक समीक्षा बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष विनय कापरी ने की. समीक्षा के दौरान तीन मई 2015 को इंटक की स्थापना व मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. मौके पर अध्यक्ष श्री कापरी ने कहा कि एक मई को बौंसी व दो […]
मौके पर अध्यक्ष श्री कापरी ने कहा कि एक मई को बौंसी व दो को बाराहाट, चांदन व कटोरिया, तीन को जिला मुख्यालय, चार को शंभुगंज व अमरपुर, पांच को धोरैया व रजाैन, छह मई को बेलहर व फुल्लीडुमर में कार्यक्रम आयोजित की जायेगी. इसकी सफलता के लिए विभिन्न प्रखंडों के पार्टी अध्यक्ष को दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अभी से ही इसकी तैयारी में सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी लग जाये. इस मौके पर शंभु दयाल भगत, मोतीलाल सिंह, निरंजन यादव, दिवाकर झा, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










