दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2015 10:04 PM
बौंसी. दुष्कर्म के आरोपी नयागांव निवासी मो हाफिज अंसारी को बौंसी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बांका महिला थाना कांड संख्या 30/14 के तहत मामला दर्ज था. काफी समय से आरोपी फरार चल रहा था. बौंसी थाना के सअनि नागेंद्र प्रसाद ने बताया कि डहुआ की रहने वाली महिला ने अपने ससुर पर […]
बौंसी. दुष्कर्म के आरोपी नयागांव निवासी मो हाफिज अंसारी को बौंसी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बांका महिला थाना कांड संख्या 30/14 के तहत मामला दर्ज था. काफी समय से आरोपी फरार चल रहा था. बौंसी थाना के सअनि नागेंद्र प्रसाद ने बताया कि डहुआ की रहने वाली महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आरोपी को नयागांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. मोटरसाइकिल की चोरी बौंसी. थाना क्षेत्र के गज्जर गांव से मंगलवार की रात बाइक की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. इस बावत गज्जर निवासी संतोष यादव ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. पीडि़त ने बताया कि उसके घर के सामने से ही रात आठ बजे बाइक चोरी कर ली गयी. कर्मियों ने दिया एक दिन का वेतन बौंसी. नेपाल एवं बिहार में आये विनाशकारी भूकंप पीडि़तों की सहायता के लिए अंचलकर्मियों ने भी अपने कदम बढ़ा दिये हैं. सीओ महेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में गुरुवार को शोकसभा हुई. सभी कर्मियों ने अपना एक दिन का वेतन भूकंप पीडि़तों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है. इस अवसर पर सीआइ अवध किशोर अंबष्ठ, गोपाल मंडल, अखिलेश्वर यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










