गांव के ही युवक ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2015 9:32 AM
विज्ञापन
बांका: शंभुगंज थाना क्षेत्र के असौता गांव में एक 13 वर्षीय स्कूली छात्र के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार असौता गांव की छात्र शाम में शौच के लिए अपनी चाची के साथ बहियार निकली थी. इसी दौरान पहले से घात लगाये गांव के ही एक युवक ने […]
विज्ञापन
बांका: शंभुगंज थाना क्षेत्र के असौता गांव में एक 13 वर्षीय स्कूली छात्र के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार असौता गांव की छात्र शाम में शौच के लिए अपनी चाची के साथ बहियार निकली थी. इसी दौरान पहले से घात लगाये गांव के ही एक युवक ने छात्र के साथ दुष्कर्म किया. छात्र जब चिल्लाने लगी, तो चाची छात्र के पास पहुंची युवक उसे धमकी देते हुए गांव की ओर भाग गया. छात्र व चाची ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद परिजनों ने शंभुगंज थाना में आवेदन दिया.
आवेदन में छात्र ने बताया है कि शौच के लिए अपनी चाची के साथ बहियार निकली थी. इसी दौरान पहले से खेत में बैठा इसी गांव के रामानंद यादव के पुत्र पिंटू कुमार ने दुष्कर्म किया. पुलिस ने आवेदन को लेकर मामला दर्ज कर लिया है.
मामले के अनुसंधान के लिए महिला थाना को भेज दिया है. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि बुधवार को पीड़ित छात्र की जांच करायी जायेगी. मामले की जांच कर जल्द से जल्द दोषी युवक को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










