Banka Health : आज सदर अस्पताल में दो शिफ्टों में चलेगी ओपीडी, एक दर्जन से अधिक चिकित्सक रहेंगे मौजूद
Author : AMIT KUMAR SINH Published by : Pratyush Prashant Updated At : 14 May 2026 11:24 AM
आज सदर अस्पताल की ओपीडी सुबह नौ बजे खुल जायेगी. यहां महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग काउंटर बनाये गयें हैं. इलाज के लिए सभी तरह के मरीजों के लिए अलग-अलग विभाग में चिकित्सकों की तैनाती की गयी है. खास कर प्रसव वार्ड के लिए अलग से महिला चिकित्सक मौजूद रहेंगी.
आज की ओपीडी –
सदर अस्पताल बांका में सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक एवं 03 बजे से शाम 05 बजे तक. पहली ओपीडी में डॉ महेंद्र कुमार व डॉ दिलीप कुमार मौजूद रहेंगे. वहीं महिला ओपीडी में डॉ अनिता अरुण एवं डॉ असफिया फातमा मरीजों की जांच व इलाज करेंगे.
ओपीडी सर्जरी, अर्थो व अन्य विभाग में मौजूद रहने वाले चिकित्सक
ओपीडी सर्जरी में डॉ कुमार मयंक, डॉ सूरज कुमार उपस्थित रहेंगे. अर्थो व इमरजेंसी सेवा में डॉ संजीव, दिनकर झा एवं डॉ उसमान गनी मौजूद रहेंगे. शिशु रोग मे डॉ प्रिया रानी एवं डॉ दिनेश कुमार, नेत्र में डॉ गुंजन कुमार, डॉ उमेश कुमार, डॉ अंकित कुमार, ईएनटी डॉ गजनफर अली, डॉ विक्रम सत्यार्थी. दंत चिकित्सक में डॉ मनोज कुमार व फिजियोथरेपी में डॉ मणिशंकर एवं डॉ वकार मुस्तफा अपने डयूटी पर मौजूद रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










