ट्रांसफारमर जलने से परेशानी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2015 9:31 AM
बेलहर: प्रखंड अंतर्गत डुमरिया पंचायत के कई गांवों में वर्षो से ट्रांसफारमर जल जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विभाग की लापरवाही के कारण ट्रांसफारमर नहीं बदला गया है. ग्रामीणों का कहना है कि कई वार विभाग को ट्रांसफारमर जले होने की शिकायत की तथा उसको बदलने के लिए […]
सैकड़ों आवेदन पड़ने के बाद भी अब तक विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की गयी है. मालूम हो कि पसिया गांव के वार्ड 11 के पास चार वर्षो से, डुमरिया गांव में दो वर्षो से, गोरगांवा गांव में भी डेढ़ वर्षो से ट्रांसफारमर जला हुआ है.
ग्रामीण किशन रजक, बाबूलाल रजक, वकील रजक, मुन्ना रजक, हीरा, कंचन रजक, सतीश रजक, राजेश, मिंटू, लुखिया देवी आदि ने बताया कि बिजली नहीं रहने पर भी बिल आ रहा है. इस पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. पंचायत के मुखिया शंभु यादव ने भी बताया कि विभाग को कई बार आवेदन दिया गया है लेकिन इस दिशा में विभाग के द्वारा कोई पहल नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










