नहीं मिल रहा है सर्व शिक्षा अभियान का लाभ

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2015 9:31 AM

विज्ञापन

बांका: शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निबंधित विद्यालयों को लाभान्वित करने की सर्व शिक्षा अभियान योजना बांका में दम तोड़ रही है. सर्व शिक्षा अभियान के कर्मी निजी विद्यालयों की मनमानी पर नकेल कसने की बात भी करते हैं. बावजूद इसके बांका शहर के करीब पचास की संख्या में निजी विद्यालय शिक्षा के अधिकार […]

विज्ञापन

बांका: शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निबंधित विद्यालयों को लाभान्वित करने की सर्व शिक्षा अभियान योजना बांका में दम तोड़ रही है. सर्व शिक्षा अभियान के कर्मी निजी विद्यालयों की मनमानी पर नकेल कसने की बात भी करते हैं. बावजूद इसके बांका शहर के करीब पचास की संख्या में निजी विद्यालय शिक्षा के अधिकार कानून की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं.

विभागीय कर्मी की सक्रियता के विषय में जानकारी देते हुए चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर जगतपुर के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय बिहार सरकार से संबद्ध इस विद्यालय में छात्र-छात्रओं की संख्या 1000 से अधिक है. पिछले कई वर्षो से यू डाइस प्रपत्र भर कर विभाग को उपलब्ध कराया जा रहा है. विभागीय कर्मी की लापरवाही की वजह से सत्र 2014-15 का प्रपत्र दो बार उनके कार्यालय से गुम हो गया. इसके बाद विभागीय कर्मी ने विद्यालय प्रबंधन पर प्रपत्र जमा नहीं करने की शिकायत भी की. विद्यालय की कार्यालय प्रति जिसमें सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के एक कर्मी द्वारा रीसिविंग दिखाने पर उनकी बोलती बंद हुई. तीसरी बार प्रपत्र की छाया प्रति विभाग को उपलब्ध कराया गया है.

हद तो यह है कि सत्र 2013-14 के सभी संबंधित प्रपत्र जमा कराने के बाद भी विद्यालय में गरीबी रेखा से नीचे बसर करने वाले छात्र-छात्रओं को सरकारी राशि की फूटी कौड़ी नहीं मिली. इसकी पड़ताल करने शिक्षक जब सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय पहुंचे तो एक कर्मी मुकेश कुमार ने बताया गया कि विगत सत्र की बात भुला दें क्योंकि विद्यालय ने समय पर प्रपत्र एक एवं प्रपत्र दो जमा नहीं किया है. प्रपत्र जमा करने की निर्धारित तिथि के विषय में पूछे जाने पर बताया कि अब यह कहानी बीत चुकी है साथ ही पुराने सत्र की राशि भी सरकार को वापस दे दी गयी है. मालूम हो कि सत्र 2014-15 के लिए 37 निबंधित विद्यालयों की सूची विभाग को उपलब्ध करायी गयी है.

कहते हैं अधिकारी

इस संबंध में सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारी शास्वतानंद झा ने बताया कि यू डाइस प्रपत्र भरने का तात्पर्य विद्यालय को प्रस्वीकृति मिलने भर से है. सरस्वती विद्या मंदिर जगतपुर का मामला संज्ञान में है सरकार द्वारा राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण विद्यालय को अनुदान नहीं मिल पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन