विधायक ने किया दौरा, सुनी लोगों की समस्या
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Apr 2015 9:05 PM
फोटो : 29 बांका 8 : दौरा करते पूर्व मंत्री राम नारायण मंडल प्रतिनिधि, बांका पूर्व मंत्री सह बांका विधायक राम नारायण मंडल ने बुधवार को बांका प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया. इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्या सुनी. लोधम पंचायत के बसवरवा व भिंडी, जमुआ पंचायत के मदौड़ा, दुधारी पंचायत के […]
फोटो : 29 बांका 8 : दौरा करते पूर्व मंत्री राम नारायण मंडल प्रतिनिधि, बांका पूर्व मंत्री सह बांका विधायक राम नारायण मंडल ने बुधवार को बांका प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया. इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्या सुनी. लोधम पंचायत के बसवरवा व भिंडी, जमुआ पंचायत के मदौड़ा, दुधारी पंचायत के लिला गोड़ा सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि उनकी फसल बरबाद हो गयी है. पिछले दिनों आये ओलावृष्टि की वजह से क्षेत्र के किसान तबाह हो गये है. ग्रामीणों ने सरकार की ओर से मुआवजा दिलाने की मांग की. साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या है. साथ ही बताया कि पिछले कई महीनों से ट्रांसफॉर्मर जला हुआ है. इसको भी जल्द से जल्द बदलवाने का प्रयास किया जाय. जिस पर पूर्व मंत्री ने कहा कि इस वक्त सरकार अपना गठबंधन बनाने में जुटी है. सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है कि बिहार में क्या हो रहा है. इस वक्त बिहार में तबाही मची है. लोग परेशान है, जनता त्राहिमाम है. और सरकार है कि चैन की नींद में है. किसानों के बीच कोई अनुदान नहीं दिया जा रहा है. महीनों से ट्रांसफॉर्मर जला हुआ है. लोग अंधेरे में अपनी जिंदगी जीने को विवश है, लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है. इस अवसर पर उनके साथ दिगंबर यादव, सुनीता, मुकेश सिन्हा, शिव नारायण यादव, शिकेनदेव यादव, उमेश पंडित, पुझार पंडित, गणेश यादव, राजेंद्र ठाकुर आदि साथ चल रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










