एमएलसी के प्रति आभार व्यक्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2015 12:05 AM
फोटो : 25 बांका 25 : प्रमुख राजेश यादवबाराहाट. पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में राज्य सरकार द्वारा वृद्धि की गयी है. शनिवार को बाराहाट प्रखंड मुख्यालय में जन प्रतिनिधियों ने सरकार की इस घोषणा को जन प्रतिनिधियों के लिए सम्मान व हक में कि गयी घोषणा बताया. सरकार की इस घोषणा के मद्देनजर प्रमुख राजेश […]
फोटो : 25 बांका 25 : प्रमुख राजेश यादवबाराहाट. पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में राज्य सरकार द्वारा वृद्धि की गयी है. शनिवार को बाराहाट प्रखंड मुख्यालय में जन प्रतिनिधियों ने सरकार की इस घोषणा को जन प्रतिनिधियों के लिए सम्मान व हक में कि गयी घोषणा बताया. सरकार की इस घोषणा के मद्देनजर प्रमुख राजेश यादव ने पंसस के बीच चर्चा करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए उन्होंने समय समय पर स्थानीय एमएलसी मनोज यादव से मिल कर जन प्रतिनिधियों की बात रखी थी, जिस पर उन्होंने हर बार इस पहलू पर सार्थक पहल का भरोसा जताया था. शनिवार को प्रखंड के पंसस व मुखिया ने एमएलसी मनोज यादव को इस काम में महती भूमिका निभाने के लिये साधु वाद दिया. मौके पर मुखिया इकबाल हुसैन अंसारी, मुखिया हाजी नसीर, विनय यादव, बैजनाथ दास, पंसस राजू दास, अरविंद कुमार मंडल, संयुक्ता देवी, कैलाश सिंह, जानकी देवी, गुरुदेव वगबै, श्याम यादव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










