मंझनियां पहाड़ी से 40 लीटर शराब बरामद
Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 02 Jun 2025 12:48 AM
40 लीटर शराब बरामद
जयपुर. जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझनियां गांव के समीप पहाड़ी पर झाड़ी से शनिवार की रात्रि जयपुर थाना की पुलिस 40 लीटर देशी शराब बरामद किया है. थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर शराब बरामद की गयी है. झाड़ी में चार प्लास्टिक के डब्बे में 10-10 लीटर देशी शराब रखा था. इस मामले में अज्ञात शराब तस्कर के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है. कार्रवाई में अपर थाना अध्यक्ष शिवकुमार सुमन सहित पुलिस बल शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










