केकरो बात नै मानय छेलै माय ...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2015 10:05 PM
बाराहाट. एक ही झटके में तीन मासूमों के सिर से मां की ममता छिन गयी. गुरुवार की देर रात कमलपुर बहियार के जोर के निकट जिस महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गयी, उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. बच्चे जानते थे कि उसकी मां अक्सर अपरिचित लोगों से देर रात तक फोन पर […]
बाराहाट. एक ही झटके में तीन मासूमों के सिर से मां की ममता छिन गयी. गुरुवार की देर रात कमलपुर बहियार के जोर के निकट जिस महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गयी, उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. बच्चे जानते थे कि उसकी मां अक्सर अपरिचित लोगों से देर रात तक फोन पर बात करती थी. मृतका के सबसे बड़े 10 साल के बेटे नीतीश ने कहा कि केकरो बात नै मानय छेलै माय, दिन रात के करा से बात करैछेलै पता नै. जबकि दूसरा बेटा मिथिलेश सात साल एवं सबसे छोटी बेटी 4 साल की साक्षी मां के शव से लिपट कर बिलख रहे थे. बच्चों के इस रूदन को देख कर वहां मौजूद सभी की आंखें नम थीं, जबकि मृतका सुलेना देवी की गोतनी सबनम देवी ने कहा अब इन बच्चों को कौन संभालेगा. मृत सुलेना का पति दिल्ली रहता है, जिसे सूचना दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










