निर्वाचन सूची होगी अपडेट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2015 11:18 AM

विज्ञापन

बांका . सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष शिविर का आयोजन 12 को होना है. इसमें अद्यतन निर्वाचक सूची की प्रति उपलब्ध कराने एवं निर्वाचकों के मोबाइल नंबर, ई मेल एवं आधार संख्या को संग्रहित कर इसे अपडेट करने की व्यवस्था की जायेगी. उक्त बातें उप विकास आयुक्त सह जिला कोर […]

विज्ञापन
बांका . सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष शिविर का आयोजन 12 को होना है. इसमें अद्यतन निर्वाचक सूची की प्रति उपलब्ध कराने एवं निर्वाचकों के मोबाइल नंबर, ई मेल एवं आधार संख्या को संग्रहित कर इसे अपडेट करने की व्यवस्था की जायेगी.

उक्त बातें उप विकास आयुक्त सह जिला कोर कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय वेश्म में आयोजित मतदाता जागरूकता की बैठक के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर छह, सात एवं आठ नंबर फार्म की प्रति उपलब्ध रहेगी. इनके माध्यम से मतदाता नाम जोड़ने, हटाने, दोहरी प्रविष्टी एवं सुधार कराने के लिए प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास जमा करेंगे.

मतदान केंद्रों पर जो भी आवेदन फार्म जमा होंगे, उनका निष्पादन निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं संबंधित सहायक निर्वाचन निबंधक पदाधिकारी को अविलंब कराने का निर्देश दिया गया. इस रैली के माध्यम से शहरवासियों को जागरूक किया जायेगा. साथ ही सभी प्रखंडों के बीडीओ को निर्देश दिया गया कि वे भी अपने अपने प्रखंडों में स्वीप रैली निकालकर प्रखंड वासी को जागरूक करें. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, डीपीआरओ दिलीप सरकार, सभी सीडीपीओ, डीपीओ साक्षरता, डीपीएम प्रभात कुमार, निर्वाचन कार्यालय के कर्मी संजय कुमार पंडित, संजय उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन