फसल की क्षति का लिया जायजा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2015 11:17 AM

विज्ञापन

अमरपुर: बेमौसम बारिश व ओलावृष्टी से क्षेत्र के किसानों की फसल बरबाद हो चुकी है. बुधवार को बीडीओ राकेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजकुमार, प्रखंड प्रमुख मनोहर पंडित, मुखिया शिव प्रसाद मंडल, किसान सलाहकार पवन कुमार ने फतेहपुर पंचायत के किसानों के खेतों में जाकर क्षतिग्रस्त फसल का अवलोकन किया. बीओ राजकुमार ने बताया कि […]

विज्ञापन

अमरपुर: बेमौसम बारिश व ओलावृष्टी से क्षेत्र के किसानों की फसल बरबाद हो चुकी है. बुधवार को बीडीओ राकेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजकुमार, प्रखंड प्रमुख मनोहर पंडित, मुखिया शिव प्रसाद मंडल, किसान सलाहकार पवन कुमार ने फतेहपुर पंचायत के किसानों के खेतों में जाकर क्षतिग्रस्त फसल का अवलोकन किया.

बीओ राजकुमार ने बताया कि 20 पंचायतों में से विशनपुर पंचायत के मादाचक, फतेहपुर, सलेमपुर के किसानों की 50 फिसदी से अधिक फसल का नुकसान हुआ है. अन्य पंचायतों में आंशिक क्षति हुई है. बरबाद हुई फसल में गेहूं, सब्जी, चना, आम, मक्का को क्षति हुई है.

कृषि विभाग किसान सलाहकार के माध्यम से क्षेत्र में कौन-कौन फसल का कितने हेक्टेयर में नुकसान हुआ है, इसका आकलन करने में लगा दिया गया है. जल्द ही इसकी रिपोर्ट बीडीओ व कृषि विभाग को उपलब्ध करा दिया जायेगा. मौके पर किसान महेशर मांझी, निरंजन मांझी, चंद्रशेखर मांझी, प्रमोद पंजियारा, बाबूलाल पंजियारा, विकास मांझी, गनौरी महतो सहित सैकड़ों किसानों ने बीडीओ को फसल बरबाद होने की बात कह मुआवजा दिलवाने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन