छात्राओं की बढ़ी परेशानी (लीड)
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2015 11:04 PM
मध्य विद्यालय विजयनगर के दोनों शौचालय उपयोग के लायक नहींस्कूल में तैनात शिक्षक इस ओर से है उदासीन फोटो 1 बांका 11 : टूटे पड़े शौचालय के दरवाजे प्रतिनिधि, बांका नगर पंचायत स्थित विजय नगर मध्य विद्यालय के शौचालय देखरेख के अभाव में जर्जर हो चुके हैं. हालत यह है कि एक भी शौचालय चालू […]
मध्य विद्यालय विजयनगर के दोनों शौचालय उपयोग के लायक नहींस्कूल में तैनात शिक्षक इस ओर से है उदासीन फोटो 1 बांका 11 : टूटे पड़े शौचालय के दरवाजे प्रतिनिधि, बांका नगर पंचायत स्थित विजय नगर मध्य विद्यालय के शौचालय देखरेख के अभाव में जर्जर हो चुके हैं. हालत यह है कि एक भी शौचालय चालू अवस्था में नहीं है. किसी का दरवाजा गायब है, तो कोई साफ-सफाई नहीं होने से जाने लायक नहीं है. ऐसे में विद्यालय के छात्र-छात्राएं खुले में शौच जाते हैं या फिर इसके लिए उन्हें घर का रुख करना पड़ता है. सबसे ज्यादा परेशानी छात्राओं को होती है. यह विद्यालय बहुत पुराना है. इस गांव सहित आसपास के गांवों के छात्र-छात्राएं भी यहां पढ़ने आते हैं. शिक्षकों की संख्या भी विद्यार्थियों के अनुरूप है. कमरे की संख्या भी ठीक है. स्कूल में दो शौचालय हैं, लेकिन इनका लाभ छात्र-छात्राओं को नहीं मिल रहा है. इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापिका मनोरमा देवी ने बताया कि शौचालय की साफ सफाई समय-समय पर करायी जाती हैं उन्होंने शौचालय की जर्जर स्थिति के लिए गांव को जिम्मेदार ठहराया. साथ ही इसकी मरम्मत को लेकर बात करने पर राशि नहीं होने की बात कहीं. कहा कि विकास व रखरखाव के लिए 12 हजार रुपये विद्यालय को मिला था, जो खत्म हो चुका है. राशि मिलने पर कार्य कराया जायेगा. क्या कहते हैं अधिकारी इस संबंध में डीइओ अभय कुमार ने कहा कि सभी विद्यालयों के विकास एवं रख रखाव के लिए निश्चित राशि दी जाती है. अगर विद्यालय में शौचालय की स्थिति खराब है, तो साफ -सफाई करानी चाहिए. इसकी जांच की जायेगी. साथ ही शौचालय का जीर्णोद्धार कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










