बिहार बचाओ कार्यक्रम आयोजित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2015 10:03 PM

विज्ञापन

रजौन : प्रखंड क्षेत्र के बिजयहाट में रविवार को भाजपा नेता द्वारा बिहार बचाओ बिहार बनाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सदस्यता अभियान पर भी बल दिया गया. कार्यक्रम में बांका विधायक रामनारायण मंडल मुख्य रूप से मौजूद थे. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री मंडल ने बिहार […]

विज्ञापन

रजौन : प्रखंड क्षेत्र के बिजयहाट में रविवार को भाजपा नेता द्वारा बिहार बचाओ बिहार बनाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सदस्यता अभियान पर भी बल दिया गया. कार्यक्रम में बांका विधायक रामनारायण मंडल मुख्य रूप से मौजूद थे. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री मंडल ने बिहार एक बार फिर जंगलराज की चपेट में है और इस जंगलराज से मुक्ति सिर्फ भाजपा ही दिला सकती है.

बिहार के सर्वागीन विकास के लिए लोगों को भाजपा के साथ आगे आना होगा. कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश्वरी यादव, महेश गुप्ता, रामानन्द चौधरी, के अलावे राघवेन्द्र झा,श्रीकांत रजक, अभय सिंह, जितेन्द्र सिंह, महामंत्री निरोज झा, प्रभाष केसरी, सुभाष साह, बंमशंकर साह,महादेव मंडल, रवि सिंह, भुपेन्द्र पासवान, मिथिलेश कुमार,दीपक चौधरी,दिलीप कुमार देव, शशिधर भगत सहित कई भाजपा समर्थक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन