बिजली की आंख मिचैनी से परेशान अमरपुर वासी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2015 10:03 PM
अमरपुर : बिजली आपूर्ति व्यवस्था को देख यहां के लोग परेशान हो रहे है. लोगों का मानना है कि अब यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी इस समस्या से कोई लेना देना नहीं रह गया है. तभी तो यहां के लोगों को इस समस्या से निदान नहीं मिल पा रहीं है. क्षेत्र में जर्जर तार […]
अमरपुर : बिजली आपूर्ति व्यवस्था को देख यहां के लोग परेशान हो रहे है. लोगों का मानना है कि अब यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी इस समस्या से कोई लेना देना नहीं रह गया है. तभी तो यहां के लोगों को इस समस्या से निदान नहीं मिल पा रहीं है. क्षेत्र में जर्जर तार को देख कर भैचक नजर आ रहीं है.
बिजली विभाग इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाने का प्रयास नहीं कर रही है. क्षेत्र के प्राय: हर गांव का हाल यह है कि कहीं टेलीफोन के पोल पर लकड़ी व बांस के खंभा के सहारे बिजली की आपूर्ति की जा रही है. लेकिन इन जर्जर तार पोल पर पर कोई पदाधिकारी या बिजली विभाग के अधिकारी की नजर पड़ रही है.
इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ विपिन कुमार ने बताया कि जर्जर तार पोल को बदलने के लिए विभाग को जानकारी दी गयी है. आदेश आने के बाद तार पोल को बदल दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि बांस एवं लकड़ी के पोल से बिजली जो लोग चोरी कर जला रहे है उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










