विधायक ने चलाया सदस्यता अभियान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2015 11:03 PM

विज्ञापन

फोटो : 28 बांका 20 : सभा को संबोधित करते पूर्व मंत्री राम नारायण मंडल प्रतिनिधि, बांकाविधायक सह पूर्व मंत्री राम नारायण मंडल ने शनिवार को स्थानीय गांधी चौक पर सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा […]

विज्ञापन

फोटो : 28 बांका 20 : सभा को संबोधित करते पूर्व मंत्री राम नारायण मंडल प्रतिनिधि, बांकाविधायक सह पूर्व मंत्री राम नारायण मंडल ने शनिवार को स्थानीय गांधी चौक पर सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि आज बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी खराब हो चुकी है. आये दिन समाचार पत्रों में सिर्फ दुष्कर्म, लूट, हत्या, रंगदारी की खबर पढ़ने को मिलती है. सरकारी कार्यालय में बिना नजराना दिये कोई कार्य नहीं होता है. पहले जब भाजपा और जदयू गंठबंधन की सरकार थी तो अपराध पर काबू था. पहले चमचमाती सड़क थी अब सड़कों में गड्ढे हो गये हैं. वहीं केंद्र सरकार बिहार के विकास के लिए आगे आ रही है. बिहार में एक और एम्स, आइआइटी, मेगा फूड पार्क, बिजली परियोजना के लिए कोल ब्लॉक आदि दिये हंै. इतना कुछ देने के बाद भी अगर बिहार सरकार कोई पहल नहीं करेगी तो बिहार विकास के पथ पर आगे नहीं बढ़ पायेगी. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, मानवाधिकार मंच के प्रदेश मंत्री उगेंद्र मंडल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य अजय दास, विधान सभा प्रभारी श्री कांत रजक, मुकेश सिन्हा आदि ने लोगों को संबोधित किया. सभा को प्रमुख रूप से केदार सिंह, महेश गुप्ता, दिगंबर यादव, विकास सिंह, सुनील चटर्जी, सत्य नारायण पंजियारा आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन