कृषि विज्ञान केंद्र में तकनीकी सप्ताह का समापन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2015 12:03 AM

विज्ञापन

फोटो: 27 बांका-14- किसानों को संबोधित करते कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक डा.शारदा बांका . कृषि विज्ञान केंद्र में विगत 23 मार्च से जारी तकनीकी सप्ताह कार्यक्रम का समापन शुक्र वार को हुआ. इस संबंध में जानकारी देते हुए केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डा.शारदा ने बताया कि कानीकेत,दूधियातरी,बनियाकुरा,नकटी,पपरेवा के आदिवासी किसान एवं मादाचक डहुआघाट गांव […]

विज्ञापन

फोटो: 27 बांका-14- किसानों को संबोधित करते कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक डा.शारदा बांका . कृषि विज्ञान केंद्र में विगत 23 मार्च से जारी तकनीकी सप्ताह कार्यक्रम का समापन शुक्र वार को हुआ. इस संबंध में जानकारी देते हुए केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डा.शारदा ने बताया कि कानीकेत,दूधियातरी,बनियाकुरा,नकटी,पपरेवा के आदिवासी किसान एवं मादाचक डहुआघाट गांव के किसान सहित जिले के सभी 11 प्रखंडों के महिला एवं पुरुष किसानों को फसल उत्पादन,उद्यानिकी विकास,महिला सशिक्तकरण,पशुपालन एवं उद्यमिता विकास विषय पर तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया.उद्यमिता विकास के तहत मशरुम की विविध प्रजातियों के उत्पादन पर चर्चा की गयी.कार्यक्रम समन्वयक ने फल, सब्जी प्रसंस्करण करके जैम, जेली,आचार, मुरब्बा व अन्य फूड आइटम तैयार करने की तकनीक पर जानकारी देते हुए किसानों को कम खर्च में अधिक मुनाफा प्राप्त करने का भी गुर सिखाया.वहीं पशुपालन वैज्ञानिक धर्मेंद्र कुमार ने प्रोबायोटिक एवं प्रीबायोटिक तकनीक, बायपास फैट, चिलटेड मिनरल एवं भूसे को यूरिया द्वारा उपचारित कर पशु को खिलाने की तकनीक पर किसानों को जानकारी दी.शस्य वैज्ञानिक रघुवर साहू ने बीज उत्पादन एवं वैज्ञानिक संजय कुमार मंडल ने वर्मी कंपोस्ट की उपयोगिता,मधुमक्खी पालन,बकरीपालन एवं नर्सरी निर्माण कर स्वावलंबी बनने पर बल दिया.इस मौके पर राजीव रंजन,चौधरी नरेंद्र प्रसाद ,राहुल कुमार एवं अन्य सहकर्मी सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन