अभाविप द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Mar 2015 11:03 PM

विज्ञापन

फोटो: 27 बांका 4बांका .अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा शुक्रवार को सरकार के दमन कार्य नीति के विरुद्ध में गांधी चौक पर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया. जिसकी अध्यक्षता नगर सह मंत्री आनंद कुमार दूबे ने की. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 26 मार्च को परिषद के […]

विज्ञापन

फोटो: 27 बांका 4बांका .अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा शुक्रवार को सरकार के दमन कार्य नीति के विरुद्ध में गांधी चौक पर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया. जिसकी अध्यक्षता नगर सह मंत्री आनंद कुमार दूबे ने की. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 26 मार्च को परिषद के सदस्यों द्वारा विधान सभा का घेराव किया गया था. जिस पर लाठी बरसायी गयी थी. जिसमें कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. नगर सह मंत्री आनंद कुमर दूबे ने बताया कि शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार व शैक्षणिक दूरावस्था के विरुद्ध में पटना में परिषद द्वारा कार्यक्रम आयोजित की गयी थी. जिसमें प्रशासन द्वारा लाठी बरसाई गयी. इसके खिलाप 29 को मशाल जुलूस एवं 30 मार्च 2015 को बांका बंद कराया जायेगा. इस मौके पर जिला संयोजक ज्ञानदीप मंडल, नगर मंत्री आदित्य सिंह, संजय कुमार, राजाराम, चंदन पंजियारा, सुमित पायलट, आदित्य अभिनव, आयुष, प्रभाष, सागर, चंदन रंजन, विकास, राजेश, सिंटु कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन