कटोरिया रेफरल अस्पताल में 369 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

कटोरिया रेफरल अस्पताल में 369 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
अलग-अलग संस्थानों में मेडिकल टीम ने किया हेल्थ-चेकअप कटोरिया. रेफरल अस्पताल द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को आयोजित अलग-अलग जांच शिविर में पहुंची गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार व हेल्थ मैनेजर अमरेश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में अलग-अलग मेडिकल टीमों द्वारा कुल 369 गर्भवती महिलाओं व पेट में पल रहे नवजात का स्वास्थ्य जांच किया गया. यहां अलग-अलग काउंटरों पर हीमोग्लोबिन, वजन, बीपी, सुगर सहित अन्य जरूरी जांच किए गए. जांच के उपरांत जरूरी दवाईयां व उचित परामर्श भी दिए गए. ताकि प्रसव के उपरांत जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित रहें. रेफरल अस्पताल कटोरिया में 156, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इनारावरण में 42, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मोथाबाड़ी में 49, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयपुर में 70 व अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र जमदाहा में 52 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच हुआ. आयोजन को सफल बनाने में डा अमित महाजन, डाॅ रूबी सिंह, डाॅ अरूणिमा, सीएचओ साबिहा परवीन, एएनएम स्नेहलता, प्रीति, किरण कुमारी, प्रियंका कुमारी, स्वास्थ्यकर्मी सोहन मंडल, शिवनारायण प्रसाद, राजेश कुमार, संजय कुमार, अमित कुमार, दिनेश कुमार के अलावा आशा कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभायी. चांदन में 296 गर्भवती महिलाओं का हुआ जांच चांदन. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित चांदन अस्पताल परिसर में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 296 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच हुआ. इस क्रम में चांदन अस्पताल में 137, सुईया में 86 व भैरोगंज में 73 गर्भवती महिलाओं का जांच हुआ. प्रसव पूर्व महिला की जांच के उपरांत सभी आवश्यक दवाई मुफ्त दी गई. जांच में बीपी, पल्स, हीमोग्लोबिन आदि की जांच किया गया. इस मौके पर प्रभारी डॉ आशीष कुमार, डॉ शशिकांत कुमार, डॉ जय किशोर, डॉ प्रीति कुमारी, डॉ पप्पू कुमार साह, लैब टेक्नीशियन शंभू कुमार, ममता कुमारी, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लक्ष्मण कापरी, बादल कुमार, निशांत कुमार अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




