चिकित्सकों में दो गुट, एक लौटा काम पर दूसर हड़ताल पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2015 11:03 PM
फोटो : 12 बांका 26 : सदर अस्पताल में जुटी भीड़ प्रतिनिधि, बांकाअनुबंध चिकित्सकों के प्रतिनिधियों एवं सरकार के साथ राज्य स्तर पर हुई वार्ता के बाद मंगलवार को समझौता हो गया. राज्य के सभी अनुबंध चिकित्सक काम पर लौट आये, लेकिन बांका के अनुबंध चिकित्सकों की हड़ताल 12वें दिन भी जारी रही. हालांकि जिले […]
फोटो : 12 बांका 26 : सदर अस्पताल में जुटी भीड़ प्रतिनिधि, बांकाअनुबंध चिकित्सकों के प्रतिनिधियों एवं सरकार के साथ राज्य स्तर पर हुई वार्ता के बाद मंगलवार को समझौता हो गया. राज्य के सभी अनुबंध चिकित्सक काम पर लौट आये, लेकिन बांका के अनुबंध चिकित्सकों की हड़ताल 12वें दिन भी जारी रही. हालांकि जिले के कुछ प्रखंड़ों में चिकित्सकों ने गुरुवार को योगदान दिया. इनमें रजौन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक दिलीप यादव शामिल हैं. बांका सदर अस्पताल में कार्यरत डॉ मदन कुमार पाठक ने बताया कि शुक्रवार को वह काम पर लौट आयेंगेे. काम पर कोई प्रभाव नहीं सदर अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह एवं शाम की ओपीडी में 734 मरीजों को देखा गया. गुरुवार को भी सात सौ से ज्यादा मरीजों का इलाज किया गया. साथ ही दर्जनों महिलाओं का बंध्याकरण भी हुआ. कहते हैं सीएस सीएस डॉ जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि सरकार एवं अनुबंध चिकित्सकों के साथ वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त कर हो गयी है, लेकिन अनुबंध चिकित्सकों में दो गुट होने के कारण एक गुट अभी भी हड़ताल पर है. हालांकि मुझे कुछ चिकित्सकों ने फोन पर शुक्रवार को अपना योगदान देने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










