महिला दिवस पर निकाली गयी रैली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2015 10:03 PM

विज्ञापन

फोटो 12 बांका 6 : रैली में शामिल लोग शंभुगंज. अंतराष्ट्रीय महिला सप्ताह दिवस पर जीविका शंभुगंज द्वारा गुरुवार को कर्णपुर गांव में महिलाओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी, जो कर्णपुर गांव से चल कर शंभुगंज बाजार परिभ्रमण करते हुए जीविका कार्यालय पहुंची. रैली द्वारा महिलाओं को जागरूक करने का काम किया गया. रैली को […]

विज्ञापन

फोटो 12 बांका 6 : रैली में शामिल लोग शंभुगंज. अंतराष्ट्रीय महिला सप्ताह दिवस पर जीविका शंभुगंज द्वारा गुरुवार को कर्णपुर गांव में महिलाओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी, जो कर्णपुर गांव से चल कर शंभुगंज बाजार परिभ्रमण करते हुए जीविका कार्यालय पहुंची. रैली द्वारा महिलाओं को जागरूक करने का काम किया गया. रैली को बीडीओ राकेश कुमार ने रवाना किया. मौके पर जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुनील कुमार, क्षेत्र समन्वयक रंजीत कुमार दास, कुंदन कुमार, हीरा मुनी किस्कू, अवधेश आचार्या, पदमा कुमारी, शांति शरण आदि उपस्थित थे. शोभा यात्रा के साथ अष्टयाम शुरूफोटो 12 बांका 7 : शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के केहनीचक गांव के बजरंग बली मंदिर परिसर में गुरुवार से 24 घंटा राम धुन अष्टयाम का आयोजन किया गया. अष्टयाम के पूर्व गांव के महिलाओं, बच्चियां द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा पूरे गांव भ्रमण कर मंदिर में कलश स्थापना कर अष्टयाम राम धुन पंडित सुबोध झा व मुख्य जजमान बबलू मंडल द्वारा शुरू किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय मंडल, सिकंदर मंडल, वरुण कुमार, मुनेश्वर मंडल, अवधेश कुमार, कुमारी चंदा, सरिता देवी, मुनेश्वरी देवी आदि सहयोग कर रहे हैं.अज्ञात चालक पर प्राथमिक दर्ज शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के पौकरी पंचायत अंतर्गत बंगाली कला निवासी ताले खैरा का पुत्र दिनेश खैरा की मौत मंगलवार की रात एक पिकअप धक्का लगने से हो गयी. मृतक के पिता ताले खैरा ने अज्ञात चालक के विरुद्ध थाना में प्राथमिक दर्ज कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन