क्रांति मंच मनायेगा जन आंदोलन की वर्षगांठ
बांका. संपूर्ण क्रांति मंच जिला इकाई की बैठक शहर के शिवाजी चौक स्थित काली मंदिर परिसर में मंगलवार को आयोजित की गयी. जिलाध्यक्ष सह प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य कांता प्रसाद सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पटना में 18 मार्च को निर्धारित छात्र जन आंदोलन पर मुख्य रूप से चर्चा की. छात्र जन आंदोलन […]
बांका. संपूर्ण क्रांति मंच जिला इकाई की बैठक शहर के शिवाजी चौक स्थित काली मंदिर परिसर में मंगलवार को आयोजित की गयी. जिलाध्यक्ष सह प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य कांता प्रसाद सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पटना में 18 मार्च को निर्धारित छात्र जन आंदोलन पर मुख्य रूप से चर्चा की. छात्र जन आंदोलन की 41वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले संकल्प मार्च पर विस्तृत चर्चा की गयी. संकल्प मार्च की सफलता को लेकर 400 क्रांतिकारियों को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. इसकी तैयारी के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी. शिवानंद चौबे को जिला सचिव, जयनंदन यादव को बौंसी प्रखंड संयोजक बनाया गया. इस मौके पर राज कुमार मोदी, नरेंद्र नारायण सिंह, अधिक लाल यादव, विरेंद्र सिंह, दिवाकर मिश्र, मंजिला मांझी, श्री प्रसाद यादव, बम शंकर राय, अरुण प्रसाद राय, सुरेंद्र प्रसाद सिंह सहित मंच के अन्य सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










