होली के मौके पर मंडल कारा में छापेमारी
फोटो 4 बांका 8 : बांका मंडल कारा की तसवीर बांका. होली के अवसर पर मंडल कारा में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए डीएम व एसपी के निर्देश पर एसडीओ शिव कुमार पंडित व एसडीपीओ शशि शंकर के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस प्रशासनिक व आठ दर्जन पुलिस बल के साथ बांका मंडल कारा […]
फोटो 4 बांका 8 : बांका मंडल कारा की तसवीर बांका. होली के अवसर पर मंडल कारा में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए डीएम व एसपी के निर्देश पर एसडीओ शिव कुमार पंडित व एसडीपीओ शशि शंकर के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस प्रशासनिक व आठ दर्जन पुलिस बल के साथ बांका मंडल कारा में छापेमारी सह तलाशी अभियान चलाया गया. दो घंटे की तलाशी में जेल के सभी बंदी वार्डों की जांच की गयी. छापेमारी दल में भूमि सुधार उप समाहर्ता ब्रजेश कुमार, जेल अधीक्षक नीरज कुमार, जेलर सुरेंद्र कुमार गुप्ता, बीडीओ फुल्लीडुमर दुनिया लाल यादव, बीडीओ बांका विजय कुमार चंद्र, बीडीओ कटोरिया राम पुकार यादव, सीआइ राजेश रंजन, सार्जेंट मेजर, महिला थानाध्यक्ष चंदना कुमारी, बांका थानाध्यक्ष एसएन सिंह आदि शामिल थे. बंदी के साथ जेल प्रशासन खेलेंगे होली बांका. मंडल कारा बांका में भी होगा होली का धमाल. होली के अवसर पर बुधवार को जेल में बंद विचाराधीन बंदी को मीट खिलाया गया. साथ ही गुरुवार को सभी बंदियों के लिए पुड़ी, पुआ, बुंदिया, सब्जी आदि पकवान की विशेष व्यवस्था की गयी है. उक्त जानकारी जेल अधीक्षक नीरज कुमार ने दी. उन्होंने कहा कि मंडल कारा में अभी 377 बंदी व दो बच्चे बंद है. जिसमें 371 पुरुष व छह महिला बंदी शामिल है. बंदी के द्वारा जेल प्रशासन से डिमांड के बाद जेल अधीक्षक के द्वारा सभी बंदियों को होली खेलने के लिए रंग व गुलाल व छोटे बच्चों के लिए पिचकारी की व्यवस्था करने का निर्देश जेलर सुरेंद्र कुमार गुप्ता को दे दिया है. मंडल कारा की होली इस बार यादगार होली के रूप में जानी जायेगी. क्योंकि जेल प्रशासन की पूरी टीम जिसमें जेल अधीक्षक, जेलर व जेल के सभी कर्मी जेल के सभी बंदियों के साथ मिल कर खेलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










