केंद्र सरकार ला रही अच्छे दिन : भाजपा

Updated:
विज्ञापन

फोटो : 4 बांका 01 : प्रेस वार्ता करते भाजपा के पदाधिकारी. प्रतिनिधि, बांकाभाजपा कार्यालय में बुधवार को प्रेस वार्ता पार्टी पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की तारीफ की और राज्य सरकार के क्रिया कलापों की निंदा की. पदाधिकारियों ने साफ तौर से जदयू सरकार के 22 महीने के कार्यकाल का जवाब मांगा. बांका विधायक राम […]

विज्ञापन

फोटो : 4 बांका 01 : प्रेस वार्ता करते भाजपा के पदाधिकारी. प्रतिनिधि, बांकाभाजपा कार्यालय में बुधवार को प्रेस वार्ता पार्टी पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की तारीफ की और राज्य सरकार के क्रिया कलापों की निंदा की. पदाधिकारियों ने साफ तौर से जदयू सरकार के 22 महीने के कार्यकाल का जवाब मांगा. बांका विधायक राम नारायण मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार लोगों के लिए अच्छे दिन लाने का प्रयास कर रही, अन्य राज्यों में इसका असर भी देखने को मिलने लगा है, लेकिन बिहार में ऐसा नहीं हो रहा है, क्यों कि यहां की सरकार बिहारियों का विकास नहीं चाहती है. केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण बिल लायी है, जिससे किसानों को फायदा होगा. कटोरिया विधायक सोने लाल हेंब्रम ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है. जदयू की सरकार में चोरी, डकैती, बलात्कार सहित अन्य घटनाओं में इजाफा तो था ही, जब से जंगल राज्य वालों से हाथ मिलाया है, तब से ट्रेन डकैती में इजाफा हो गया है. लोग अब यात्रा करने से डरने लगे हैं. जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि राज्य की जनता सुरक्षित नहीं है. उपाध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि पहले बिहार को केंद्र से एक लाख 65 हजार करोड़ की राशि मदद के तौर पर मिलती थी, लेकिन अब मोदी सरकार में तीन लाख 65 हजार करोड़ राशि बिहार के विकास के लिए मिलेगी. क्रीड़ा संघ के प्रदेश महामंत्री मनोज यादव ने कहा कि बिहार की जनता के साथ-साथ भाजपा भी राज्य सरकार के 22 महीने का हिसाब मांग रही है. मौके पर महामंत्री जय शंकर चौधरी, दिगंबर यादव, महेश गुप्ता, अजय दास, केदार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन