इएफएमएस का दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

एक अप्रैल से होगा लागूफोटो : 3 बांका 16 एवं 17 : प्रशिक्षण में शामिल अधिकारी.प्रतिनिधि, बांकासमाहरणालय सभागार में मंगलवार को मनरेगा इएफएमएस प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यशाला आयोजित की गयी. डीडीसी प्रदीप कुमार के निर्देशन में चल रहे कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम के लागू होने से मनरेगा के भुगतान […]

विज्ञापन

एक अप्रैल से होगा लागूफोटो : 3 बांका 16 एवं 17 : प्रशिक्षण में शामिल अधिकारी.प्रतिनिधि, बांकासमाहरणालय सभागार में मंगलवार को मनरेगा इएफएमएस प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यशाला आयोजित की गयी. डीडीसी प्रदीप कुमार के निर्देशन में चल रहे कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम के लागू होने से मनरेगा के भुगतान प्रणाली में पारदर्शिता आयेगी. इसमें किसी भी प्रकार का कोई बिचौलिया तंत्र हाबी नहीं हो सकता. इस सिस्टम के द्वारा मनरेगा योजना में कार्य करने वाले मजदूरों एवं मनरेगा कार्य में लगने वाले सामानों (ईंट, बालू, पत्थर, सीमेंट, छड़ आदि ) विक्रेताओं के बैंक खाते में राशि डायरेक्ट इलेक्ट्रॉनिक ट्रासंफर किया जायेगा. किसी भी ऑफिस, बैंक या डाक घर में मजदूरों या वेंडरों को चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और न ही किसी बाबू की जी हुजूरी करनी पड़ेगी. इसके लिए मनरेगा मजदूरों को जॉब कार्ड के अनुसार राशि को इस सिस्टम में फीड कर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं एकाउंटेंट के द्वारा डायरेक्ट लाभुकों के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जायेगी. मालूम हो कि यह सिस्टम एक अप्रैल से लागू होना है. मास्टर ट्रेनर चिरंजिवी पांडे प्रखंड विकास पदाधिकारी बेलहर एवं मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी बांका राजीव कुमार के द्वारा दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीडीओ बांका विजय कुमार चंद्र, बीडीओ बौंसी अमर कुमार मिश्रा एवं शेष सभी प्रखंडों के बीडीओ, सभी मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी एकाउंटेंट एवं सभी मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन