पोशाक राशि में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
– फोटो 3 बांका 8 : विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण प्रतिनिधि, जयपुरओपी क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत कोल्हासार के नव प्राथमिक विद्यालय रूपामारण में ग्रामीणों ने छात्रवृत्ति एवं पोशाक राशि गबन करने का आरोप शिक्षिका पर लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि 40 बच्चों को छात्रवृत्ति व पोशाक राशि का वितरण किया गया है, […]
– फोटो 3 बांका 8 : विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण प्रतिनिधि, जयपुरओपी क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत कोल्हासार के नव प्राथमिक विद्यालय रूपामारण में ग्रामीणों ने छात्रवृत्ति एवं पोशाक राशि गबन करने का आरोप शिक्षिका पर लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि 40 बच्चों को छात्रवृत्ति व पोशाक राशि का वितरण किया गया है, जबकि प्रखंडों में 53 बच्चों की छात्रवृत्ति व पोशाक राशि वितरण करने की रिपोर्ट सौंपी गयी है. ग्रामीणों ने आवेदन देकर प्रखंड विकास पदाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है. मालूम हो कि पूर्व में भी ग्रामीणों ने एमडीएम में गड़बड़ी को लेकर विद्यालय में ताला जड़ा था जो चार दिन तक विद्यालय बंद रहा था. इसके अलावे विद्यालय में चापानल का अभाव है. चापानल कई माह से खराब पड़ा है, जिससे बच्चों सहित रसोइया को भी पानी लाने में परेशानी होती है. ग्रामीणों ने विद्यालय के इस तरह की रवैये को दखते हुए मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया. इस संबंध में बीडीओ राम पुकार यादव ने बताया कि जांच कर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










