अभियंता से लेकर फील्ड कामगार मजदूर 10 मार्च से रहेंगे हड़ताड़ पर

Updated:
विज्ञापन

फोटो 2 बांका : 1 बैठक में उपस्थित विभाग के पदाधिकारी व कर्मी.प्रतिनिधि, बांका सोमवार को शहर के विद्युत कार्यालय में बिहार विद्युत कर्मचारी पदाधिकारी संयुक्त संघर्ष मोरचा की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता संघ के रवींद्र कुमार सिंह ने की. उन्होंने कहा कि विद्युत कर्मचारी पदाधिकारी अभियंता संयुक्त मोरचा के आह्वान पर […]

विज्ञापन

फोटो 2 बांका : 1 बैठक में उपस्थित विभाग के पदाधिकारी व कर्मी.प्रतिनिधि, बांका सोमवार को शहर के विद्युत कार्यालय में बिहार विद्युत कर्मचारी पदाधिकारी संयुक्त संघर्ष मोरचा की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता संघ के रवींद्र कुमार सिंह ने की. उन्होंने कहा कि विद्युत कर्मचारी पदाधिकारी अभियंता संयुक्त मोरचा के आह्वान पर 10 मार्च की सुबह से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे. श्री सिंह ने कहा कि विद्युत उद्योग में व्याप्त भ्रष्टाचार, लूट, खसोट, मजदूर विरोधी नीति एवं स्थापित श्रम कानून की अवहेलना की भर्त्सना करते हुए समस्याओं के निराकरण के प्रस्तावित हड़ताल को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए सभी कर्मी एक जुट होकर इस कार्यक्रम को सफल बनायें. इस मौके पर परशुराम पोद्दार, विनोद चौधरी, झांगूर राम, रंजय कुमार सिंह, मनोरंजन मिश्रा, विश्वकर्मा शर्मा, गोपाल सिंह, देवेंद्र यादव सहित विद्युत विभाग के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन