1000 लीटर देसी व विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
फोटो 2 बांका 21 : जब्त विदेशी शराब के साथ उत्पाद विभाग के टीम व गिरफ्तार दुकानदार. प्रतिनिधि, बांका होली का रंग फीका ना हो इसके लिए जिला प्रशासन ने जिले में अवैध रूप से शराब बिक्रेताओं को दबोचने की मुहिम जिलाधिकारी एवं उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर तेज कर दिया है. इसी क्रम में […]
फोटो 2 बांका 21 : जब्त विदेशी शराब के साथ उत्पाद विभाग के टीम व गिरफ्तार दुकानदार. प्रतिनिधि, बांका होली का रंग फीका ना हो इसके लिए जिला प्रशासन ने जिले में अवैध रूप से शराब बिक्रेताओं को दबोचने की मुहिम जिलाधिकारी एवं उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर तेज कर दिया है. इसी क्रम में सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा अमरपुर थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. इसमें वहां के स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार अग्रवाल के कपड़े व मेडिकल स्टोर की दुकानों में छापेमारी की. जिसमें लगभग 20 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी हुई, साथ ही मौके पर दुकानदार की भी गिरफ्तारी की गयी. अमरपुर क्षेत्र के लौगांय गांव के बमबम कुमार किराना व्यवसायी के दुकान व घर में छापेमारी के दौरान 8 बोरा देसी शराब लगभग 320 लीटर की बरामदगी की गयी. इसमें किराना व्यवसायी को पूर्व में उत्पाद विभाग द्वारा की जा रही छापेमारी अभियान की सूचना मिलने से दुकानदार भागने में सफल रहा. साथ ही जमदाहा में छापेमारी के दौरान अवैध रूप से शराब बेच रहे बालकृष्ण कुमार को 2 कार्टून विदेशी शराब के साथ मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी दल में उत्पाद निरीक्षण समरजीत सिंह, शंभु मिश्रा एवं सैप जवान शामिल थे. वहीं उत्पाद विभाग से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि होली के अवसर पर शराबियों पर अंकुश लगाने के लिए शराब की दुकानें बंद की जायेगी. हालांकि इसके लिए अभी तक विभाग से कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है. सूचना मिलते ही शराब दुकानों की बंदी के लिए सूचना जारी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










