होली में बरती जायेगी विशेष चौकसी

Updated:
विज्ञापन

फोटो 28 बांका 5 : बैठक में उपस्थित प्रशासन व जनप्रतिनिधि.प्रतिनिधि, धोरैया धोरैया थाना परिसर में होली के मद्देनजर शांति समिति की एक बैठक शनिवार को सीओ संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में दोनों पक्षों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. बैठक में पर्व को लेकर किसी […]

विज्ञापन

फोटो 28 बांका 5 : बैठक में उपस्थित प्रशासन व जनप्रतिनिधि.प्रतिनिधि, धोरैया धोरैया थाना परिसर में होली के मद्देनजर शांति समिति की एक बैठक शनिवार को सीओ संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में दोनों पक्षों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. बैठक में पर्व को लेकर किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील सीओ द्वारा की गयी. सीओ ने कहा कि भावना में बह कर लोग अनैतिक कार्य करते हैं जिससे समाज व प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ता है. बैठक में उपस्थित धनकुंड ओपीध्यक्ष शोएब आलम ने कहा कि होली का पर्व शुक्रवार को रहने व इबादत का दिन रहने के कारण विशेष सावधानी बरतने की अपील ओपीध्यक्ष द्वारा की गयी. वहीं दुकानों से नया रंग व अबीर खरीदने की भी सलाह बैठक में ओपीध्यक्ष द्वारा दी गयी. मसजिद मदरसा के पास गुजरते समय विशेष चौकसी बरतने की भी अपील की गयी. मौके पर बैठक में प्रभारी थानाध्यक्ष उमाप्रकाश सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष परवेज अख्तर, जिप सदस्य बीबी हाजरा खातुन, रइस आलम, आलमगीर अंसारी, रंजन शर्मा, राकेश सिंह, सुनील ठाकुर, धनंजय मोदी, हीरा महोली, फारूक रेजा, उपप्रमुख असलम खान, भोला साह सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन