गले में फांसी लगा कर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के धौरी पंचायत अंतर्गत कुरावा गांव के 40 वर्षीय शंकर दास ने अपने गले में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी. उसका इलाज कोलकाता एवं दिल्ली में कराया जा रहा था. शंकर दास का घर झिकुलिया था. वह अपनी पत्नी एवं चार […]

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के धौरी पंचायत अंतर्गत कुरावा गांव के 40 वर्षीय शंकर दास ने अपने गले में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी. उसका इलाज कोलकाता एवं दिल्ली में कराया जा रहा था. शंकर दास का घर झिकुलिया था. वह अपनी पत्नी एवं चार बच्चों के साथ अपने ससुराल कुरावा में रहता था. जहां शुक्रवार की संध्या घर के लिंटर की कड़ी में रस्सी का फंदा लगा कर जान दे दी. मालूम हो कि सुबह में उसकी पत्नी अपने माता-पिता के साथ वृद्धा पेंशन दिलाने के लिए बेलहर प्रखंड कार्यालय गयी थी. जब शाम को घर लौटी तो घर में अपने पति को रस्सी से लटका देख सभी के होश उड़ गये. लोगों ने शव को नीचे उतार कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. शंकर दास की पत्नी नीलम देवी, बच्चा सीमा कुमारी, सिंधु कुमारी, राहुल कुमार का रो-रो कर बूरा हाल है. पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन