अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु
फोटो 28 बांका 6 : प्रवचन देते स्वामी भवेज जी महाराज.प्रतिनिधि, पंजवारा प्रखंड क्षेत्र के लखपुरा गांव में शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भवेश जी महाराज ने वामण अवतार एवं रामावतार की कथा सुनाई. उन्होंने वामणावतार की चर्चा करते हुए कहा कि राक्षस कुल में जन्मे राजा बली बहुत बड़े दानी होने […]
फोटो 28 बांका 6 : प्रवचन देते स्वामी भवेज जी महाराज.प्रतिनिधि, पंजवारा प्रखंड क्षेत्र के लखपुरा गांव में शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भवेश जी महाराज ने वामण अवतार एवं रामावतार की कथा सुनाई. उन्होंने वामणावतार की चर्चा करते हुए कहा कि राक्षस कुल में जन्मे राजा बली बहुत बड़े दानी होने के साथ-साथ बहुत बड़े अहंकारी भी थे. उन्होंने सारे लोकों को अपने कब्जे में ले लिया था. तभी उनके अहंकार को तोड़ने एवं देवताओं की रक्षा करने हेतु भगवान विष्णु ने वामणावतार लिया और वामण राजा बली से भिक्षा के रूप में तीन पद जमीन की मांग की तभी राजा बली ने उन्हें तीन पग भूमि देने का वचन दिया. तभी भगवान ने अपने छोटे पग से तीनों लोक को नाप लिया और राजा बली को पताल लोक जाना पड़ा. महादानी होने का घमंड चकनाचूर हो गया. भवेश जी महाराज ने कहा कि भगवान स्वतेर है. कथा का श्रवण करने के लिए आस-पास के गांव रकौली, रानीपोखर, सबलपुर, लौर्ढिया आदि गांव के लोग कथा सुनने आते है. वहीं मौके पर कथा के सफल संचालन में भागवत कथा कमेटी के नीलकंठ झा, नूनू लाल यादव, श्री राम मंझी, रिगन राउत, साधु यादव, नीतीश यादव, भजन गायक गोपाल गोपी, निखिल झा, ललन कुमार, चेतन पांडेय, कुंज बिहारी पाठक सहित कई अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










