शिक्षक नियोजन की औपबंधिक मेधा सूची का हुआ प्रकाशन

Updated:
विज्ञापन

धोरैया प्रखंड शिक्षक नियोजन की औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया. संबंधित अभ्यर्थी अपना नाम एवं मेधा देख कर अपनी आपत्ति नियोजन इकाई को दर्ज करा सकते हैं. ज्ञात हो कि गत गुरुवार को प्रभात खबर में मेधा सूची प्रकाशित नहीं होने से बैरंग लौटे अभ्यर्थी नामक शीर्षक खबर प्रमुखता से […]

विज्ञापन

धोरैया प्रखंड शिक्षक नियोजन की औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया. संबंधित अभ्यर्थी अपना नाम एवं मेधा देख कर अपनी आपत्ति नियोजन इकाई को दर्ज करा सकते हैं. ज्ञात हो कि गत गुरुवार को प्रभात खबर में मेधा सूची प्रकाशित नहीं होने से बैरंग लौटे अभ्यर्थी नामक शीर्षक खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार ने इस मामले में बीडीओ व बीइओ से जवाब-तलब किया. नियोजन समिति सदस्य सह बीइओ असफाक आलम ने बताया कि वर्ग 6 से 8 तक के सभी विषयों एवं एक से पांच तक के सामान्य एवं उर्दू विषय के औपबंधिक मेधा सूची अवलोकन के लिए बीआरसी के सूचना पट्ट तथा एनआइसी बांका के वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया गया है. संबंधित अभ्यर्थियों को अगर कोई आपत्ति हो तो वे निर्धारित समय तक नियोजन इकाई में आवेदन दे सकते हंै.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन