उर्दू टीइटी पास अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार
बैठक आहूत कर अभ्यर्थियों ने जताया आक्रोश प्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड के कुरमा ग्राम स्थित सिराजुल उलुम मदरसा कुरमाहाट परिसर में शुक्र वार को उर्दू टीइटी पास अभ्यर्थियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अब्दुस सत्तार ने की. बैठक में ऑल बिहार उर्दू सदर अब्दुल बाकी अंसारी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. बैठक […]
बैठक आहूत कर अभ्यर्थियों ने जताया आक्रोश प्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड के कुरमा ग्राम स्थित सिराजुल उलुम मदरसा कुरमाहाट परिसर में शुक्र वार को उर्दू टीइटी पास अभ्यर्थियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अब्दुस सत्तार ने की. बैठक में ऑल बिहार उर्दू सदर अब्दुल बाकी अंसारी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार 27 हजार उर्दू टीइटी पास अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. सरकार का इस मामले में कोई ठोस निर्णय नहीं लेना उनके उपेक्षापूर्ण रवैये को दर्शाता है. इस मामले में अभ्यर्थियों द्वारा रोषपूर्ण प्रदर्शन भी करने का निर्णय लिया गया. मौके पर बैठक में मो रूस्तम, मो जहीर, मो शमशाद, मो सकुर, मो नईम, मो जमशेद, अबू होरेरा, मो तारिक, मो समीम, मो कलीम, मो नजीम, मो आरिफ, मो इश्तेखार सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










