केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने सीखा कैरियर निर्माण का गुर
फोटो 26 बांका : 20 छात्र एवं अभिभावकों को संबोधित वैज्ञानिक प्रतिनिधि, बांकाकेंद्रीय विद्यालय के आठवीं व नवमी कक्षा के छात्र- छात्रों को गुरुवार को कैरियर निर्माण का पाठ पढ़ाया गया. कैरियर गाइडेंस व काउंसेलिंग प्राचार्य नयशील वर्द्धन साइन्टिफिक ऑफिसर भाभा अनुसंधान प्रौद्योगिक संस्थान मुंबई ने रोचक, ज्ञानवर्द्धक, पावर प्वांइट प्रजेंटेशन दिया. बच्चे व अभिभावकों […]
फोटो 26 बांका : 20 छात्र एवं अभिभावकों को संबोधित वैज्ञानिक प्रतिनिधि, बांकाकेंद्रीय विद्यालय के आठवीं व नवमी कक्षा के छात्र- छात्रों को गुरुवार को कैरियर निर्माण का पाठ पढ़ाया गया. कैरियर गाइडेंस व काउंसेलिंग प्राचार्य नयशील वर्द्धन साइन्टिफिक ऑफिसर भाभा अनुसंधान प्रौद्योगिक संस्थान मुंबई ने रोचक, ज्ञानवर्द्धक, पावर प्वांइट प्रजेंटेशन दिया. बच्चे व अभिभावकों ने उपरोक्त विषय पर कई सवाल किये. जिस पर श्री वर्द्धन ने सहजता से सरल शब्दों में उनका मार्ग दर्शन किया. साथ ही उन्होंने अभिभावकों व छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सच्ची मेहनत से ही सफलता मिलती है. मेहनत का फल मीठा होता है. बांका जैसे दूरस्थ शहरों में इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चे के विकास के लिए एक सराहनीय प्रयास है. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य चंद्र भूषण कुमार ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय व छात्र-छात्राओं का सौभाग्य है कि भाभा अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक के द्वारा ज्ञान वर्द्धक बातें हम लोगों को सुनने को मिलेगी. कार्यक्रम की समाप्ति संस्कृत शिक्षक एमएम झा के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










