नीतीश सत्ता के सबसे बड़े लोभी : मंडल

Updated:
विज्ञापन

फोटो 26 बांका 6 : बैठक में उपस्थित विधायक राम नारायण मंडल व अन्य प्रतिनिधि, बाराहाट बाराहाट मुख्य बाजार स्थित नवनिर्मित विवाह भवन में गुरुवार को भाजपा की बैठक हुई. नेताओं ने समीक्षा बैठक के बहाने राज्य के मुखिया नीतीश कुमार को कोसा. विधायक राम नारायण मंडल ने कहा कि सदस्यता अभियान को गांव के […]

विज्ञापन

फोटो 26 बांका 6 : बैठक में उपस्थित विधायक राम नारायण मंडल व अन्य प्रतिनिधि, बाराहाट बाराहाट मुख्य बाजार स्थित नवनिर्मित विवाह भवन में गुरुवार को भाजपा की बैठक हुई. नेताओं ने समीक्षा बैठक के बहाने राज्य के मुखिया नीतीश कुमार को कोसा. विधायक राम नारायण मंडल ने कहा कि सदस्यता अभियान को गांव के हर घर तक पहुंचाने के लिए पार्टी संकल्पित है. इसके लिए कार्यकर्ताओं से टोली में गांव-गांव पहंुच कर लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि सत्ता सुख के लिए नीतीश कुमार ने महादलित समुदाय का जो अपमान किया है, उससे जनता आहत है. इसका हिसाब जनता मौका आने पर जरूर लेगी. जिस जंगल राज के खात्मे के लिए रोज पानी पी-पी कर लालू यादव को कोसते रहते थे. आज सत्ता सुख के लिए उसी लालू यादव के साथ गले मिल रहे हैं. उन्होंने पार्टी के सदस्य बनाने के लक्ष्य 20 हजार को शीघ्र पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की. इसके पूर्व बाराहाट मंडल उपाध्यक्ष शंकर चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामानंद चौधरी, अजय दास, मुखिया विजय किशोर सिंह, राजीव लोचन मिश्रा, रासमोहन ठाकुर, पुरन मंडल, निरोझा, सुभाष साह,टुनटुन साह, राजू दास, महेश राय, दीपक मंडल, श्रीकांत रजक, रघु चौधरी, नृपेंद्र चौबे, रघुनंदन यादव, मनोज मिश्रा, शिवेश सिंह, जितेंद्र सिंह, परशुराम पंडित सहित दर्जनों कई अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन