रेल बजट ने भारत के लोगों को छला : जदयू

Updated:
विज्ञापन

अमरपुर. आजादी के बाद से आज तक संसद में ऐसा रेल बजट पारित नहीं हुुआ था. जदयू के जिला प्रवक्ता पंकज दास ने कहा कि संसद के बजट सत्र में पहली बार देखने को मिला कि रेल बजट पारित करने के दौरान देश में एक भी नयी ट्रेन, नयी रेल लाइन की घोषणा नहीं की […]

विज्ञापन

अमरपुर. आजादी के बाद से आज तक संसद में ऐसा रेल बजट पारित नहीं हुुआ था. जदयू के जिला प्रवक्ता पंकज दास ने कहा कि संसद के बजट सत्र में पहली बार देखने को मिला कि रेल बजट पारित करने के दौरान देश में एक भी नयी ट्रेन, नयी रेल लाइन की घोषणा नहीं की गयी. जो केंद्र सरकार की विफलता की पोल खोल रही है. यहां तक कि बिहार में बंद पड़े रेल लाइनों सहित नयी कार्ययोजना पर भी रेल मंत्री ने कोई ध्यान नहीं दिया. केंद्र की सरकार में बैठे मंत्री भी बिहार के विकास को लेकर मौन बने हैं, जो बिहार के साथ सौतेला पन का अनुभव करा रहे हैं. जदयू के जिला कार्यसमिति के सदस्य मनीष कुमार, जिला महासचिव अरुण राय ने भी इस रेल बजट की निंदा करते हुए कहा है कि बिहार के साथ यदि केंद्र सरकार इस तरह का व्यवहार करती है, तो भाजपा का जो नतीजा दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुआ, शायद वही दिन भाजपा को बिहार में भी देखना पड़े.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन