बांका रेल विस्तार को लेकर सांसद ने रेल मंत्री को भेजा पत्र

Updated:
विज्ञापन

फोटो: 25 बांका-9: बांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव.प्रतिनिधि, बांकाक्षेत्रीय सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र प्रेषित कर गुरुवार को पेश होने वाले बजट में 11 सूत्री मांगों को शामिल करने का अनुरोध किया है. प्रेषित पत्र के अनुसार बांका रेलवे स्टेशन से पटना के लिए नयी इंटरसिटी एक्सप्रेस को […]

विज्ञापन

फोटो: 25 बांका-9: बांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव.प्रतिनिधि, बांकाक्षेत्रीय सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र प्रेषित कर गुरुवार को पेश होने वाले बजट में 11 सूत्री मांगों को शामिल करने का अनुरोध किया है. प्रेषित पत्र के अनुसार बांका रेलवे स्टेशन से पटना के लिए नयी इंटरसिटी एक्सप्रेस को पटना से सुबह एवं बांका से शाम में चलाये जाने की मांग, बांका राजेंद्रनगर इंटरसिटी में द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी एसी कोच को जोड़ने, भागलपुर-बांका रेल खंड पर तारा मंदिर के समीप हॉल्ट का निर्माण करने, विक्रमशिला एक्सप्रेस को बांका से खोलने, बांका में सीमेंट कंक्रीट स्लीपर कारखाना लगाने सहित अन्य मांगों पर चर्चा की गयी है. इस आशय की जानकारी देते हुए सांसद प्रवक्ता सह राजद प्रवक्ता अनंत कुमार राय ने बताया कि वर्तमान बजट में सांसद द्वारा प्रेषित मांगों में अधिक से अधिक मांग पूरी हो तो बांका वासियों के लिए विकास का एक नया अध्याय आरंभ हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन