प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत

Updated:
विज्ञापन

बांका. जन समस्या को लेकर युवा शक्ति की बैठक मजलिशपुर गांव में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता कर रहे युवा शक्ति के प्रदेश सचिव क्रांति यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली के बाद बांका प्रखंड व विधानसभा क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को लेकर जन आंदोलन का शंखनाद करना है. लोगों को […]

विज्ञापन

बांका. जन समस्या को लेकर युवा शक्ति की बैठक मजलिशपुर गांव में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता कर रहे युवा शक्ति के प्रदेश सचिव क्रांति यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली के बाद बांका प्रखंड व विधानसभा क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को लेकर जन आंदोलन का शंखनाद करना है. लोगों को अपनी समस्या का समाधान ढूंढ़ने के लिए एकजुट होने की जरूरत है. बैठक के दौरान ही प्रिंस कुमार को बाराहाट प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से मनोनयन किया है. इस मौके पर कुंदन सिंह, मदन सिंह, गिरिजानंद दास, डब्लू पासवान व शिवनारायण पंजियारा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत अध्यक्ष को बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन