विज्ञापन दाता की खबर है. कौशल सिंह बने रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

फोटो : 24 बांका 14 और 15 : बैठक में शामिल कौशल सिंह व बूके देकर सम्मानित होते कौशल सिंहप्रतिनिधि, बांका समाजसेवी कौशल सिंह ने पिछले दिनों रालोसपा की सदस्यता ग्रहण की थी. इसके बाद पार्टी ने उनको महत्वपूर्ण जिम्मेवारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष का पद दिया है. मंगलवार को सर्किट हाउस के समीप अंबे […]

विज्ञापन

फोटो : 24 बांका 14 और 15 : बैठक में शामिल कौशल सिंह व बूके देकर सम्मानित होते कौशल सिंहप्रतिनिधि, बांका समाजसेवी कौशल सिंह ने पिछले दिनों रालोसपा की सदस्यता ग्रहण की थी. इसके बाद पार्टी ने उनको महत्वपूर्ण जिम्मेवारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष का पद दिया है. मंगलवार को सर्किट हाउस के समीप अंबे गेस्ट हाउस में रालोसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया. इसमें सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सहित प्रखंड अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया. प्रदेश महासचिव शंभु कुशवाहा ने कहा कि तीन मार्च को किसान और नौजवान के प्रति सरकार की उदासीनता को लेकर धरना दिया जायेगा. सभी विधानसभा क्षेत्र से करीब 25 हजार लोगों को सदस्यता ग्रहण करने का लक्ष्य है. इसमें काफी हद तक सफलता मिली है. मार्च तक लक्ष्य पूरा करने का आदेश है. बैठक में विधानसभा चुनाव तथा प्रत्येक बूथ पर बूथ कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया. प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल सिंह ने कहा कि पार्टी के प्रति लोगों की आस्था बढ़ी है. युवा से लेकर आम लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व को सराहा. अध्यक्ष ने उन पर भरोसा करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है, ताकि क्षेत्र और पार्टी के लिए काम कर सकें. इस दौरान प्रदेश महासचिव राजीव भगत, राजीव रंजन उर्फ अप्पू यादव, नीरज कुशवाहा, रणवीर सिंह दांगी, उदय कुमार सिंह, संजय घोष, अमित रंजन, ओम प्रकाश मंडल, गिरीश मंडल, पलटन कुमार सिंह उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन