मन की शांति के लिए धार्मिक आयोजन जरूरी: जिप उपाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

फोटो 24 बांका 11 : फीता काट कर उद्घाटन करती जिप उपाध्यक्ष नीलम कुमारी प्रतिनिधि, पंजवारामानव तन के दु:ख का कारण उसका अशांत चित है. हर बुद्धिमान आज के अवसर वादी युग का होकर रह गया है, जहां सिर्फ व सिर्फ अति प्राप्ति की लोग आस लगाये बैठे होते है ,जो उनके दु:खों का मूल […]

विज्ञापन

फोटो 24 बांका 11 : फीता काट कर उद्घाटन करती जिप उपाध्यक्ष नीलम कुमारी प्रतिनिधि, पंजवारामानव तन के दु:ख का कारण उसका अशांत चित है. हर बुद्धिमान आज के अवसर वादी युग का होकर रह गया है, जहां सिर्फ व सिर्फ अति प्राप्ति की लोग आस लगाये बैठे होते है ,जो उनके दु:खों का मूल कारण सिद्ध होता है और जो इस संसार के मूल रहस्य को समझ जाते है, उनका जीवन सफल हो जाता है. असली जीत मन की शांति में है. उक्त बातें लखपुरा स्थित काली मंदिर प्रांगण में मंगलवार को भागवत कथा मंच के उद्घाटन पर जिप उपाध्यक्ष नीलम सिंह ने कहीं. उन्होंने कहा कि मन की शांति के लिए समय-समय पर धार्मिक आयोजन का होना जरूरी है. उन्होंने कथा मंच से मौके पर व्यास गद्दी पर विराजे कथा वाचक भवेश जी महाराज से क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा. मौके पर जिप उपाध्यक्ष ने कथा मंच का उद्घाटन किया. वहीं देर शाम कथा वाचक भवेश जी महाराज ने भागवत कथा के दौरान कहा अहंकार मानव का सबसे बड़ा शत्रु होता है, जिस किसी के मन में अहंकार रच बस गया. उसका नाश अवश्य होकर रहता है. कथा श्रवण के लिए आस पड़ोस के लौढि़या, रकोली, नीलघड़ी, चेचरा, हैबतपुर सहित कई गांवों से भक्त जुटे. वहीं मंगलवार को क्षेत्र के केनोलिया गांव में कलश शोभा यात्रा के साथ भागवत कथा आरंभ हुई. मौके पर कथा के मुख्य यजमान श्रीराम मांझी, कथा संचालन के लिए लौढि़या खुर्द पंचायत के सरपंच अजीत कुमार सिंह, रौशन झा, मुन्ना झा, नुनू लाल यादव,कामदेव यादव, रामदेव यादव, कैलाश बिहारी झा, आशुतोष सिंह, सोनू सिंह, अभिषेक, पीयूष, पवन आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन